Delhi: लाल किला धमाका: “अचानक आग की लपटें उठीं और ज़ोरदार धमाका हुआ…” — चश्मदीद ने सुनाया भयावह मंजर

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आस-पास की इमारतें तक हिल गईं और कुछ पल के लिए चारों ओर सन्नाटा छा गया।

चश्मदीद ने सुनाया हादसे का मंजर

स्थानीय निवासी राजधर पांडे, जो घटनास्थल के पास ही रहते हैं, ने उस खौफनाक पल का आंखों देखा हाल बताया।

राजधर ने कहा —

“मैंने अपने घर से आग की लपटें उठती देखीं और नीचे भागा कि आखिर क्या हुआ है। तभी एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज़ से पूरा इलाका गूंज उठा। मैं पास में ही रहता हूँ, लेकिन ऐसा धमाका पहले कभी नहीं सुना।”

उनके अनुसार, धमाके के कुछ सेकंड बाद ही चारों तरफ धुआं फैल गया, कार जलकर धधक रही थी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने में जुटे, जबकि बाकी लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए।

धमाके में कई लोगों की मौत, इलाके में अफरातफरी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास रविवार शाम एक इको वैन में धमाका हुआ।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि यह हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट था।

धमाके की ताकत इतनी ज़्यादा थी कि पास में खड़ी 5–6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें तक टूट गईं।

फायर ब्रिगेड को शाम 6:55 बजे सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

घायलों और मृतकों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीमें

दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और तकनीकी टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है — शुरुआती अनुमान में सीएनजी लीक, केमिकल रिएक्शन या विस्फोटक सामग्री की संभावना जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए आधुनिक FCI स्टील साइलो खोलने की मांग उठी है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को रखा।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।