हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

Date:

--Advertisement--

शिमला/नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सोमवार को आयोजित संसद मार्च में देशभर से बड़ी संख्या में युवा दिल्ली पहुंचे, जिनमें हिमाचल प्रदेश के कई छात्र और युवा भी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज में कई युवाओं के घायल होने की सूचना है। इनमें राजधानी शिमला की पूर्व भाजपा पार्षद के बेटे समेत अन्य छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है और वे अपने बच्चों से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जानने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

ठियोग निवासी शरण्या वर्मा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। वह वर्तमान में दिल्ली में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। शरण्या ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा कि देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं से युवा वर्ग बेहद निराश और हताश है। उनके अनुसार इस मामले में जिम्मेदारी तय होना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है।

Advertisement

बिलासपुर से प्रदर्शन में पहुंचे रजनीश ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस संसद मार्च और प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई छात्रों को चोटें आई हैं।

Advertisement

उधर, दिल्ली में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने इस घटना को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कहा कि यह देश के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग उठाई।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की। साथ ही लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच करवाने और कथित रूप से जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मट्टू सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।