Kangra: देहरा पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब से जुड़े चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला देहरा ने नशे के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके तार पंजाब से जुड़े हुए हैं। मामला 22 जनवरी को सामने आया था, जब पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था। इसके बाद की गई गहन जांच में पूरे नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं।

ताजा कार्रवाई में देहरा पुलिस ने सनोट की रहने वाली 36 वर्षीय महिला रिपी को गिरफ्तार किया है। महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। वहीं, पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर लुधियाना के बाल्मीकि नगर निवासी 38 वर्षीय सन्नी नाहर को भी देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल चार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। देहरा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशा तस्करी के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।