Kangra: 50 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चमत्कारिक रूप से बची शिक्षक की जान

Date:

--Advertisement--

देहरा-ज्वाली सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हरिपुर से गुलेर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कार चालक की जान बच गई और उसे केवल हल्की चोटें आई हैं, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने कुछ जरूरी जांच करवाने की सलाह भी दी है।

जानकारी के अनुसार पेशे से अध्यापक कार सवार हरिपुर से गुलेर की ओर जा रहा था। हैप्पी ट्रांसपोर्टर के घर के पास अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन पुल से थोड़ा आगे गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की बॉडी मजबूत होने के कारण इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद चालक सुरक्षित बच गया और बड़ा नुकसान टल गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान से कार नीचे गिरी, वहां सड़क किनारे पैरापिट या क्रैश बैरियर नहीं था, जबकि घटनास्थल के आगे और पीछे क्रैश बैरियर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि उस स्थान पर भी सुरक्षा बैरियर होता तो शायद हादसा टल सकता था। उधर पुलिस के अनुसार चालक के बयान के आधार पर फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।