शिमला: शहीद की बेटी रचना राणा बनी वायुसेना में लेफ्टिनेंट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बेटी रचना राणा वायुसेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उनकी तैनाती कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना अस्पताल में हुई है। कांगड़ा जिले के पालमपुर तहसील के डूहक धनियारा गांव की रचना ने अपने परिवार की सैन्य सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल किया है। रचना के पिता और दादा दोनों ही सेना में सेवारत थे। रचना का सपना था कि वह अपने पिता सुरजीत सिंह के अधूरे सपने को पूरा करे, जो 2007 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गए थे।

रचना के स्कूल में पढ़ते समय ही उनके पिता शहीद हो गए थे। उनकी मां, रेखा देवी, एक गृहिणी थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में रचना और उसके भाई विकास राणा की अकेले परवरिश की। रचना अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं, जिन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया। वह मानती हैं कि यह उपलब्धि उनके पिता के देश के लिए किए गए बलिदान का परिणाम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।