Kangra (Nagrota Bagwan): 80 वर्षीय विखो देवी 13 वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, घर की छत कभी भी गिर सकती है

Date:

--Advertisement--

ज़िला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में एक गरीब परिवार मदद की गुहार लगा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई परिवारों को घर दिए गए, लेकिन इस जरूरतमंद परिवार पर न तो ग्राम पंचायत के प्रधान और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया।

80 वर्षीय विखो देवी, जो नगरोटा बगवां की उपरली मझेटली पंचायत की रहने वाली हैं, पिछले 13 सालों से कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने कई बार पंचायत और बीडीओ के पास सरकारी आवास योजना के तहत आवेदन किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

घर की छत कभी भी गिर सकती है

परिवार की स्थिति बेहद खराब है। परिवार के पास कमाई का कोई स्थाई साधन नहीं है, उनका बेटा मजदूरी करके घर का खर्चा चलाता है। घर की छत की हालत इतनी बुरी है कि वह कभी भी गिर सकती है।

वहीं, परिवार से मिलने पहुंचे समाजसेवी के डी राणा ने कहा कि परिवार का मुखिया अब थक हार कर सरकार से हाथ जोड़ कर मदद की गुहार लगा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य ज़रूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया है, तो इस गरीब परिवार को क्यों नजरअंदाज किया गया है?

उन्होंने कहा, “अगर ऐसे गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, तो फिर किसे मिलेगा?”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।