कांगड़ा: मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक को 3 महीने की सजा

Date:

--Advertisement--

देहरा में एक अदालत ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने और फिर मौके से भाग जाने वाले कार चालक को 3 महीने की सजा और ₹3000 का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी अंशु चौधरी की अदालत ने सुनाया। जुर्माना न भरने पर 14 दिन की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ेगी। सरकारी पक्ष की तरफ से पैरवी कर रही सहायक जिला न्यायवादी दीक्षा वर्मा ने बताया कि 6 मई 2016 को ऊना जिले के लोअर देहलां गांव के प्रदीप कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब चलाली के पास एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस टक्कर से प्रदीप कुमार सड़क पर गिर गए और गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। प्रदीप को गंभीर चोटें आईं और उसके दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप कुमार की शिकायत पर देहरा पुलिस थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जालंधर निवासी अमित कुमार को इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया गया और पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने सुनवाई के बाद अमित कुमार को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।