Kangra: डमटाल में दर्दनाक हादसा! घर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद चालक फरार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डमटाल में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी सवार महिला अज्ञात ट्रक-ट्राला की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय रजनी बाला पत्नी स्वर्गीय अर्जुन बहादुर निवासी डमटाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजनी बाला एक बच्चे सहित दो अन्य लोगों के साथ स्कूटी पर सवार होकर पठानकोट की ओर से अपने घर डमटाल लौट रही थीं। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचीं, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक-ट्राला ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसा इतना भयावह था कि महिला चालक सड़क पर गिर गई और ट्रक का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोटों के कारण रजनी बाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक सब इंस्पेक्टर विपन जसवाल पुलिस टीम, पुलिस कर्मचारी मनोज कुमार और होमगार्ड जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।