Kangra: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी पुलिस रिमांड पर; जांच में जुटी टीम

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और उसका नक्शा तैयार किया गया। इसके अलावा मामले से जुड़े संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी को एसीजेएम धर्मशाला की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस जांच जारी है और सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।