Shahpur: डढम्ब-ललेटा-टुन्डु-वणुमहादेव सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 11 करोड़ होंगे व्यय: उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया

Date:

--Advertisement--

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज घोषणा की कि डढम्ब-ललेटा-टुन्डु-वणुमहादेव सड़क के निर्माण पर 11 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, और यह कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। पठानिया ने शाहपुर के धर्मशाला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना से हज़ारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन और 7.50 लाख रुपये से बने जल भंडारण टैंक का भी उद्घाटन किया गया।

उन्हेंने बताया कि इस सड़क निर्माण के साथ किसानों के लिए सिंचाई सुविधा में भी सुधार किया जा रहा है। लगभग 235 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोगल और धमूल कूहलों का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिसके लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

पठानिया ने इस अवसर पर जनता से नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया और असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासी शेर सिंह को ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर की ओर से 50 हजार रुपये का चेक भी सौंपा, जो एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान टोपी और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, लोक निर्माण विभाग के अंकज सूद, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।

भट्टाकुफर चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ का 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 13 मामले

शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में ढली पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कुल 13 मामले दर्ज हैं।