Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर चला प्रशासनिक डंडा, दो दिनों में 10 से अधिक अवैध निर्माण ढहाए

Date:

--Advertisement--

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन परियोजना पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में प्रशासन ने छह अवैध निर्माणों को हटाकर सड़क की अधिकारिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया। यह कार्यवाही जिला उपायुक्त राहुल कुमार के निर्देशों पर की गई, जिसमें कई विभागों का संयुक्त प्रयास शामिल रहा।

यह अतिक्रमण हटाओ अभियान तहसील घुमारवीं के पलथीं, औहर और दड़याणा गांवों में चलाया गया, जहां लोगों ने सड़क के दायरे में अनधिकृत निर्माण और कब्जे कर रखे थे। प्रशासन ने इन्हें हटाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दड़याणा गांव में अनीता देवी पत्नी सुनील कुमार, कृष्ण चंद पुत्र हेमराज और रतनलाल पुत्र प्रेमु राम द्वारा किए गए अतिक्रमणों को प्रशासन ने हटाया। वहीं औहर गांव में इंद्रजीत पुत्र लेखराम और पलथीं गांव में धर्मदास पुत्र रामानंद और सुरेश कुमार पुत्र सीताराम द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को भी गिराया गया।

यह कार्यवाही नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, उपमंडलीय अधिकारी घुमारवीं, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा फोरलेन निर्माण एजेंसियों की संयुक्त टीम ने मिलकर की।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले सदर उपमंडल के तुन्नू और जोल गांवों में चार अतिक्रमणों को हटाया गया था। लगातार दो दिन की इन कार्रवाइयों ने अन्य अतिक्रमणकारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने स्पष्ट किया कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रदेश की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, और इसके मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा या अवैध निर्माण को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई बिना किसी रियायत के जारी रखी जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।