Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धूमधाम से मनाया 61वां जन्मदिन, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपना 61वां जन्मदिन शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटा और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उनकी पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कई मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता ओकओवर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पारंपरिक नाटी नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल बनाया।

मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी संगठन भी आगे आए। वे सचिवालय से मालरोड होते हुए ओकओवर तक वाॅक कर पहुंचे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने जन्मदिन पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से राज्य को आगे ले जाने के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।