Shimla: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, दो बच्चे भी शामिल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर रात करीब 8 बजे हुआ, जब एक कार शोघी से मैहली की ओर जा रही थी। शील गांव के पास एक पुल के समीप पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई, लेकिन पुलिस ने एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की मदद से शवों को बाहर निकालने में सफलता पाई। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, उनकी बेटी प्रगति (15), बेटा मुकुल (10) और जय सिंह नेगी (40) के रूप में हुई है। रूपा सूर्यवंशी का परिवार शिमला के नवबहार स्थित जानकी निवास में रहता था, जबकि जय सिंह नेगी का परिवार संजौली के ओमकार लॉज में रहता था।

फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी तत्परता से की जा रही है, ताकि इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।