Chamba: उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने किया राज्य स्तरीय अंतर-डाईट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Date:

--Advertisement--

चंबा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-डाईट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने पुलिस मैदान बारगाह में किया। उन्होंने प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर पुरुष एवं महिला अध्यापक प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से मिली सीख जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने से अनुशासन और टीमवर्क की भावना मजबूत होती है तथा यह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने में भी सहायक होती है। उन्होंने प्रशिक्षु अध्यापकों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और कड़ी मेहनत से जीतने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले, उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता-नियंत्रण समग्र शिक्षा कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों से 352 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, जिनमें टेनिस, शतरंज, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बैडमिंटन शामिल हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रशिक्षुओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का मंच संचालन अभिमन्यु ठाकुर और कमल कुमार ने किया। इस दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता-नियंत्रण समग्र शिक्षा कमलेश ठाकुर, प्राचार्य डाईट नम्रता शर्मा, प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. शशि जंदरोटिया, टेक चंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।