Hamirpur: सुजानपुर में सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.70 लाख रुपये, विधायक भी देंगे मदद

Date:

--Advertisement--

शिमला, 7 सितम्बर 2025: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

सीएम सुक्खू ने चबूतरा गांव में जमीन धंसने से बेघर हुए परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर परिवार को नया घर बनाने के लिए 7-7 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही, घर का सामान खरीदने के लिए 70-70 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने भी अपनी तरफ से प्रत्येक परिवार को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

गांव-गांव जाकर हालात देखे

रविवार सुबह सीएम सुक्खू जंगलबैरी हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे सीधे गांव खैरी और आस-पास के इलाकों में पहुंचे, जहां हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद वे चबूतरा गांव पहुंचे और वहां जमींदोज हुए मकानों का निरीक्षण किया।



सरकार हर कदम पर साथ: सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले के बाकी इलाकों में भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हर प्रभावित परिवार को मदद पहुंचाई जाएगी।

सुक्खू ने आगे कहा कि इस बार मानसून में प्रदेशभर में काफी तबाही हुई है। वे खुद अलग-अलग जगह जाकर हालात देख रहे हैं और यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर उजड़ गए हैं, उन्हें घर बनाने के लिए वन विभाग की सुरक्षित जमीन दिलाने का मामला भी केंद्र सरकार से उठाया जाएगा।

कुठेड़ा में भी सुनीं समस्याएं

चबूतरा के बाद मुख्यमंत्री ने कुठेड़ा में लोगों की जन-समस्याएं भी सुनीं।



मौके पर मौजूद रहे कई बड़े नेता

इस मौके पर कैप्टन रणजीत सिंह (स्थानीय विधायक), सुरेश कुमार (भोरंज विधायक), रामचंद्र पठानिया (अध्यक्ष, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक), नरेश ठाकुर (समन्वयक, राज्य नशा निवारण बोर्ड), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और सुमन भारती, उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।