Kangra: शाहपुर में बनेगा भव्य युद्ध स्मारक: केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान
कहा – हिमाचल के वीर सपूतों ने हमेशा निभाई देश रक्षा की जिम्मेदारी, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को मिला सम्मान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 07 सितंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को शाहपुर ब्लॉक पूर्व सैनिक सैल के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर में शहीदों की यादों को जीवित रखने के लिए भव्य युद्ध स्मारक बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।

वीर भूमि हिमाचल की बहादुरी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पठानिया ने कहा कि हिमाचल को वीर भूमि कहलाने का श्रेय यहां के जांबाज सपूतों को जाता है। जब भी देश को उनकी ज़रूरत पड़ी, हिमाचल के जवानों ने अपने साहस और पराक्रम से देश का नाम रोशन किया।

• कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 वीरों ने शहादत दी, जिनमें 15 जवान सिर्फ कांगड़ा जिले से थे।

• स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक 1728 वीर सपूत देश के लिए बलिदान दे चुके हैं।

• राज्य के 4 जवानों को परमवीर चक्र, 2 को अशोक चक्र, 10 को महावीर चक्र और 25 को कीर्ति चक्र मिल चुके हैं।

• अब तक 1162 सैनिक अलग-अलग पदकों से सम्मानित हुए हैं।


कांगड़ा जिले के भी बहादुर सैनिकों को कई बड़े सम्मान मिले हैं – 2 परमवीर चक्र (मेजर सोमनाथ शर्मा व कैप्टन विक्रम बत्रा), 1 अशोक चक्र, 4 महावीर चक्र, 12 कीर्ति चक्र, 18 वीर चक्र, 30 शौर्य चक्र और 374 अन्य पदक।

सैनिकों और परिवारों के लिए बढ़ी मदद

पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में सरकार ने वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

• सितंबर 2023 से युद्ध के दौरान शहीद या अपंग हुए सैनिकों के आश्रितों की मदद राशि में डेढ़ गुना बढ़ोतरी की गई।

• शहीद परिवारों को मिलने वाली 20 लाख की राशि बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है।

• अन्य कारणों से मृत्यु पर राशि 5 लाख से 7.5 लाख, अपंग सैनिकों की राशि 2.5 लाख से 3.75 लाख और 1 लाख से 1.5 लाख कर दी गई है।

• नॉन-पेंशनर पूर्व सैनिकों और विधवाओं की आय सीमा हटा दी गई है।

• 1 अप्रैल 2025 से बुढ़ापा आर्थिक सहायता 3000 से बढ़ाकर 5000 रुपये मासिक कर दी जाएगी।

साथ ही सरकार ने अक्टूबर 2023 से द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर सैनिकों की तरह ही प्रथम विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर सैनिकों को भी बुढ़ापा आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है।

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

समारोह में कई वीर नारियों और उत्कृष्ट सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें कर्नल जय सिंह (विशिष्ट सेवा पदक विजेता), पिंकी देवी, सावित्री देवी, सोमा देवी, शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की पत्नी सुषमा देवी, साधना देवी और शहीद राकेश के भाई शामिल रहे।



देशभक्ति से सराबोर पल

कार्यक्रम में सुनिता बोहरा ने शहीद की मां पर लिखी कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया। कर्नल जय सिंह ने अपने सैन्य अनुभव साझा किए, वहीं सावित्री देवी ने देशभक्ति से भरी प्रस्तुति दी। इस मौके पर चंगर पूर्व सैनिक सैल ने 50 हजार रुपये आपदा राहत कोष में दिए।

इस मौके पर शाहपुर सैनिक सैल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एस. राणा, उपाध्यक्ष मेजर कुलदीप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।