Himachal: हिमाचल का इतिहास रचते हुए मदर्स प्राइड स्कूल मलोटी की टीम क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँची

Date:

--Advertisement--

शिमला, 7 सितम्बर 2025: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 64वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-15 (सब-जूनियर) फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने वाली मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, मलोटी की टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हासिल हुई है और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने खिलाड़ियों की टीम भावना, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मेरी अनंत शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।