Sirmaur: हरिपुरधार को जल्द मिलेगा सिविल अस्पताल, मां भंगायणी मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की बड़ी घोषणा

Date:

--Advertisement--

नाहन, 05 मई – हरिपुरधार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय मां भंगायणी मेले का समापन समारोह विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं और यह आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला हरिपुरधार तथा आसपास के क्षेत्रों का प्रमुख आयोजन है, जिसकी ख्याति हर वर्ष बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र के समान और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा हरिपुरधार क्षेत्र की जनता द्वारा उठाई गई मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने हरिपुरधार में सिविल अस्पताल बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे हरिपुरधार और आसपास की पंचायतों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने हरिपुरधार में बस स्टैंड की मांग पर स्थानीय लोगों से भूमि चयनित करने को कहा। इससे पहले उन्होंने मां भंगायणी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मंदिर कमेटी हरिपुरधार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, ढांगरा, लोईया, शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष संगडाह तेजेंद्र कमल, उपमंडलाधिकारी संगडाह सुनील कायथ, पूर्व बीडीसी संगडाह दलीप सिंह, प्रधान परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक समिति रेणुका जी तपेंद्र चौहान, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस रेणुका जी मित्र सिंह तोमर, बीसीसी सदस्य यशपाल चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।