Kangra: शाहपुर के चंबी मैदान में मेडस्वान क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया कांगड़ा ज़ोन मैच का उद्घाटन

शाहपुर-कांगड़ा क्षेत्र के ऐतिहासिक चंबी मैदान में खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक शानदार और ऊर्जावान खेल आयोजन की शुरुआत हुई। आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले मेडस्वान फाउंडेशन 108 और 102 द्वारा आयोजित ‘मेडस्वान क्रिकेट लीग’ के कांगड़ा ज़ोन के एक दिवसीय मैच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टॉस करवाकर मैच की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मैदान में खेल प्रेमियों और युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल खेल भावना से सराबोर रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!