Chamba: 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप! चंबा में दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थल्ला रोड पर सुंकू टपरी के पास एक पिकअप वाहन सड़क का हिस्सा धंसने के कारण करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन भरमौर से पंसेई की ओर जा रहा था और उसमें दो चचेरे भाई सवार थे। जैसे ही वाहन सुंकू टपरी के समीप पहुंचा, अचानक सड़क का डंगा धंस गया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सीधा खाई में जा गिरा। हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई मनोज कुमार, जो पवन कुमार के पुत्र हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि मदन लाल के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और अब वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जो पांचवीं और केजी कक्षा में पढ़ते हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।