चम्बा पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में SIU की टीम उपमंडलीय मुख्यालय सलूणी में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान वन विभाग के बैरियर के पास पुलिस टीम की नजर दो युवकों पर पड़ी। संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 422 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


