Himachal: चम्बा के पक्काटाला में फिर रुका सीमेंट स्प्रे कार्य, भुगतान न मिलने से ठेकेदार ने काम रोका

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर के चौगान वार्ड स्थित पक्काटाला की पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य एक बार फिर ठप हो गया है। ठेकेदार ने भुगतान न मिलने के कारण काम रोक दिया है। यह तीसरी बार है जब इस परियोजना को बीच में ही रोकना पड़ा है। इससे पहले भी ठेकेदार ने दो बार भुगतान में देरी के चलते कार्य को रोक दिया था। वर्ष 2024 के दिसंबर माह में भी इसी कारण से कार्य बाधित हुआ था।

इस परियोजना के तहत सरकार द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें से ठेकेदार को कुछ भुगतान किया जा चुका है। अभी तक करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि इस पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे किया जाए ताकि बरसात के दिनों में भूस्खलन से होने वाली परेशानी से बचा जा सके। हर साल भारी बारिश के दौरान लोगों को अपने घर खाली करने की नौबत आती थी।

काम पूरा होने पर मोहल्ले के करीब 15 मकानों को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज से बालू की ओर जाने वाले राहगीरों को भी सुरक्षित आवाजाही का रास्ता मिलेगा। बरसात में इस पहाड़ी से भूस्खलन की घटनाएं आम हो जाती हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग चम्बा शहर पहुंचने का सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता है। सरोल, साहो, तीसा और सलूणी जैसे क्षेत्रों से आने वाले लोग, कॉलेज छात्र और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी इसी मार्ग से सफर करते हैं।

पहले भी इस पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक स्कूली छात्र की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन से ऊपरी क्षेत्र का रिहायशी हिस्सा भी खतरे की जद में आ गया है। वर्षों से स्थानीय लोग इस पहाड़ी को स्थिर और सुरक्षित बनाने के लिए सीमेंट स्प्रे और मार्ग सुधार की मांग कर रहे थे।

लोक निर्माण विभाग चम्बा के जेई संदेश कुमार ने बताया कि ट्रेजरी स्तर पर ठेकेदार का भुगतान रुकने के कारण उसने कार्य बंद किया है। इससे पहले ठेकेदार ने काफी तेज गति से कार्य किया था। उन्होंने बताया कि ठेकेदार से बात की गई है और उसे दोबारा कार्य शुरू करने को कहा गया है। विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।