Chamba: चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने: CMO ने कई अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, साडल PHC भवन अनसेफ घोषित

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने सिविल हॉस्पिटल चुवाड़ी सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुनता, साडल, मनुता और हेल्थ वेलनेस सेंटर साडल, दादरीयाडा, परसियारा और रूपेणा का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जालम भारद्वाज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साडल के भवन का भी निरीक्षण किया और बताया कि यह भवन पहले ही अनसेफ घोषित किया जा चुका है। इसी कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं फिलहाल सामुदायिक भवन में संचालित की जा रही हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से विस्तार से बातचीत कर उपचार व्यवस्था, मरीज देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। डॉ. भारद्वाज ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल में बच्चों को मिला जरूरी सुरक्षा सबक, नुक्कड़ नाटक से समझाया आपदा और सड़क सुरक्षा का पाठ

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को भूकंप, भूस्खलन, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल समेत जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: भाजपा ST मोर्चा की बैठक में बड़ा संगठनात्मक मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शाहपुर में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी की अध्यक्षता में सात सत्रों में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

HPU LLM Admission 2026: काउंसलिंग की तारीख तय, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा; जानें जरूरी निर्देश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, गोहली, खनियारा, धर्मशाला में एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2 नवंबर को होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।