Himachal: नेशनल लेवल पर छात्रों का जलवा: बास्केटबॉल और बैडमिंटन में झटके कई मेडल, स्कूल का नाम रोशन

Date:

--Advertisement--

डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी भड़ोली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विभिन्न शहरों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्रों और छात्राओं ने बास्केटबॉल, बैडमिंटन और चेस में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों से इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित डीएवी नेशनल बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने तीन अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में छात्रों ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा हरिद्वार में आयोजित डीएवी नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 बॉयज वर्ग में भी छात्रों ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इसी क्रम में नोएडा में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित डीएवी नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल और चेस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-19 चेस वर्ग में छात्राओं ने ब्रॉन्ज मेडल जबकि अंडर-19 बास्केटबॉल वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

चेस प्रतियोगिता में ईशान ने अंडर-14 वर्ग में चार में से चार अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में शौर्य बहल ने भी चार में से चार अंक अर्जित कर चौथी पोजीशन प्राप्त की। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय की मजबूत खेल संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।