Kangra: SSC GD में शानदार सफलता, बैजनाथ के 4 युवाओं का BSF, SSB और CISF में चयन

Date:

--Advertisement--

कार्तिकेय अकादमी बैजनाथ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए SSC GD परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित हुए SSC GD के परिणामों में अकादमी के चार छात्र-छात्राओं का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अकादमी के संचालक कार्तिक सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों में आंचल पुरी का बीएसएफ, गुरमीत का एसएसबी, कार्तिक का सीआईएसएफ और पंकज का बीएसएफ में चयन हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया।

कार्तिक सूद ने कहा कि संस्थान में उपलब्ध अनुशासित माहौल, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और अनुभवी फैकल्टी के कारण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का अवसर मिलता है। यही कारण है कि अकादमी के विद्यार्थी लगातार विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।

अकादमी प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।