मंडी

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

मंडी में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, रात में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; घर में मिला काला सांप

मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से नौ वर्षीय काव्या और छह वर्षीय नक्ष की मौत हो गई। दोनों की रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और घर में एक बड़ा काला सांप भी मिला। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का जहर बताया है।

मंडी में 13 सितंबर को NDA और CDS परीक्षा, 7 केंद्रों पर 1810 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट… ADC प्रियांशु...

मंडी में 13 सितंबर 2026 को UPSC की NDA & NA (II) और CDS (II) परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। 1810 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

Mandi: प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सरकार दे रही मक्की पर 50 और गेहूं पर 80 रुपये किलो, करसोग में 150 किसानों को...

करसोग के केलोधार में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सात पंचायतों के करीब 150 किसानों ने हिस्सा लिया और उन्हें प्राकृतिक खेती, सरकारी योजनाओं व समर्थन मूल्य की जानकारी दी गई।

Himachal: बाथरूम के वेंटिलेटर पर रखा था मोबाइल, नहाते समय महिला की वीडियो बनाने का आरोप; 7.51 सेकेंड की रिकॉर्डिंग मिलने से मचा हड़कंप

मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल रखकर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मोबाइल की गैलरी में 7.51 सेकेंड की वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--