हिमाचल के युवाओं के लिए 1600 नौकरी का मौका, बारबेक्यू-नेशन में सीधी भर्ती; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड और किचन हेल्पर के करीब 1600 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी के साथ मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा भी मिलेगी। नियुक्ति से पहले चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आने-जाने का यात्रा खर्च, भोजन और आवास कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को मान्यता प्राप्त संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती देश के प्रमुख शहरों और राज्यों में की जाएगी। इनमें पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद और गुजरात शामिल हैं। भर्ती के लिए जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट, 30 सितंबर को जोगिंद्रनगर, 1 अक्टूबर को सुंदरनगर और 3 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय करसोग में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। इनमें मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेटेड बायोडाटा यानी रिज्यूमे और अनुभव प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो, शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता या महंगाई भत्ता यानी टीए/डीए देय नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।