काँगडा

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, NAPDDR कार्यशाला में बना समन्वित रणनीति पर जोर; बोले हेमराज बैरवा- इसे जन आंदोलन बनाना होगा

धर्मशाला में NAPDDR के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को सामाजिक आंदोलन बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

SOS Exam 2026 पर बोर्ड की तीसरी आंख का पहरा, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग से होगी निगरानी; नकल पर सख्त कार्रवाई

HPBOSE की SOS परीक्षाएं 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV और लाइव मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई है। फुटेज से छेड़छाड़ या CCTV बंद करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Kangra: कॉलेज के लिए निकली युवती नहीं लौटी घर, 75 वर्षीय महिला भी लापता; देहरा पुलिस ने दर्ज किए दो मामले

कांगड़ा के देहरा में लापता महिलाओं से जुड़े दो मामले सामने आए हैं। कॉलेज के लिए घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी, जबकि 75 वर्षीय सत्यदेवी भी 8 सितंबर से लापता हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 15 हजार मामलों के निस्तारण की तैयारी; ऐसे सुलझाएं अपना विवाद

कांगड़ा जिला में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा। जिला व उपमंडल न्यायालयों में करीब 15,000 मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद और चैक बाउंसिंग समेत कई मामले शामिल हैं।

Kangra: मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका; 15 सितंबर से इन जगहों पर इंटरव्यू

वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं और 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी 15 सितंबर से अलग-अलग स्थानों पर होने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Popular

Subscribe

--Advertisement--