हिमाचल
Shimla: संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला! अदालत ने तोड़ने के आदेश बरकरार रखे, वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज – जानिए पूरा मामला
HIM Live Tv - 0
शिमला के संजौली मस्जिद विवाद में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने एमसी कोर्ट के अवैध निर्माण गिराने के आदेश को बरकरार रखा और वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज कर दी। फैसले के बाद स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया, जबकि मस्जिद कमेटी ने कहा कि वे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
ऊना में गैस रिसाव से मचा हड़कंप! तीन गांवों में फैली दहशत, लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत
HIM Live Tv - 0
ऊना के सनोली, मजारा और मलूकपुर गांवों में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने पंजाब सीमा के उद्योगों पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीएम और विधायक सतपाल सत्ती ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Kangra: धर्मशाला में दर्दनाक घटना: मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला के बड़ोल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक अपनी मंगेतर से अलगाव के बाद मानसिक रूप से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Una: ऊना के वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 19 छात्र चमके खेलों में, स्टेट लेवल गेम्स के लिए चयन से जिले का नाम रोशन!
HIM Live Tv - 0
वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 19 छात्रों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेट लेवल गेम्स में जगह बनाई है। ये खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय ने पाँच प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति कर खिलाड़ियों को हरसंभव समर्थन देने का निर्णय लिया है।
Kangra: धर्मशाला घूमने आया युवक भागसूनाग वाटरफॉल में डूबा, दोस्तों ने दी चेतावनी लेकिन…
HIM Live Tv - 0
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित भागसूनाग वाटरफॉल में घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने लोगों की चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में छलांग लगाई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Kangra: हिमाचल विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने रिंग में दिखाया दम, मुकाबलों में छाई रोमांचक टक्कर
HIM Live Tv - 0
नगरोटा बगवां में चल रही हिमाचल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और दर्शकों को जोश से भर दिया।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

