हिमाचल

Himachal: विमल नेगी मौत केस: सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी एएसआई पंकज शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत! 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विमल नेगी मौत मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी एएसआई पंकज शर्मा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं। पंकज शर्मा को 50 हजार रुपये के मुचलके और उतनी ही जमानत राशि पर रिहा किया गया है।

Sirmaur: राजगढ़ में दर्दनाक घटना: मां की डांट के बाद 19 वर्षीय बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! 

हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक तुषार ने मां की डांट के बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Solan: नालागढ़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक में गिरी मासूम, मौत से गूंजा मातम — अभिभावकों में उबाल! 

नालागढ़ के दभोटा में निजी स्कूल में बड़ा हादसा, जहां खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से साढ़े चार साल की छात्रा मनजोत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्कूलों की सुरक्षा जांच की मांग की है।

Shimla: रोहड़ू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर में छापा मारकर युवती और महिला से बरामद हुआ चिट्टा व 63,000 कैश!

रोहड़ू पुलिस की डिटेक्शन सैल ने ओल्ड जुब्बल में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 12.042 ग्राम चिट्टा, ₹63,690 नकद और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस के ‘अमरो’ ने किया कमाल! सूंघकर पकड़वाए 1.2 करोड़ की चरस, हिमाचल का दंपति समेत चार तस्कर गिरफ्तार! 

दिल्ली पुलिस के के-9 यूनिट के स्निफर डॉग ‘अमरो’ ने दो सफल अभियानों में करीब 1.2 करोड़ रुपए की चरस बरामद करने में मदद की। पुलिस ने हिमाचल के दंपति और मुंबई निवासी तस्कर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह खेप कुल्लू से लाई गई थी, और मुख्य सप्लायर पहले भी एनडीपीएस केस में जेल जा चुका था।

Mandi: “हिमाचल छोड़ बिहार क्यों भागे सुक्खू?” — जयराम ठाकुर का सीधा वार, कहा झूठ के सहारे चला रहे हैं प्रचार! 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर बिहार चुनाव प्रचार के बहाने हिमाचल की आपदा से ध्यान हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू झूठे दावों के जरिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। जयराम ने सरकार पर डिजास्टर एक्ट की आड़ में चुनाव टालने का भी आरोप लगाया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--