हिमाचल

Mandi: मंडी में भीषण सड़क हादसा: बाइक और वैगनआर की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

मंडी जिले के धंग्यारा गलु के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और वैगनआर में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेह-लद्दाख में बड़ा हादसा: बीआरओ कर्मियों की बस खाई में गिरी, 15 जवान घायल — चार को कुल्लू किया गया रेफर

लेह-लद्दाख के दुर्गम जांस्कर क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों से भरी बस शिकुंला टनल निर्माण स्थल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लगभग 15 जवान घायल हुए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में कुल्लू रेफर किया गया है।

“सुक्खू सरकार की नीतियों ने हिमाचल को अराजकता की ओर धकेला” — जयराम ठाकुर का चंडीगढ़ में बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों ने हिमाचल प्रदेश को अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अराजकता की ओर धकेल दिया है।

Una: ऊना में अब हर शिकायत होगी तुरंत हल! नगर निगम ने शुरू किया ‘समाधान सैल’, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत

नगर निगम ऊना ने नागरिकों की स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “समाधान सैल” की शुरुआत की है। अब सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी या निर्माण कार्य से जुड़ी शिकायतों का निपटारा समय पर होगा।

Mandi: कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में मिला रहस्यमयी बैग, पुलिस ने बरामद की 225 ग्राम चरस!

मंडी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में धनोटू थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 225 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस एक रहस्यमयी बैग से मिली, जिसे किसी ने भी अपना बताने से इनकार कर दिया।

Mandi: मंडी में पंचायत सहायक 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया — विजीलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

मंडी की कसाण पंचायत में विजीलेंस टीम ने तकनीकी सहायक संजय कुमार को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले आधी रकम ले चुका था और बाकी पैसे लेते समय विजीलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--