हिमाचल

Himachal: इंडोनेशिया महिला क्रिकेट टीम हिमाचल पहुंची, ऊना और धर्मशाला में खेलेगी अभ्यास मैच

इंडोनेशिया की महिला क्रिकेट टीम हिमाचल प्रदेश के ऊना और धर्मशाला में अभ्यास मैच खेलने पहुंची है। टीम 13 से 27 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम के साथ टी-20 और टी-10 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

Mandi: बालीचौकी-थाची मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें

बालीचौकी-थाची मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब धीमान बस सेवा की यात्री बस तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Kullu: कुल्लू की तीर्थन घाटी में भीषण आग, 16 घर और 2 मंदिर जलकर राख; 4–5 करोड़ का नुक्सान

कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के गांव झनियार में सोमवार दोपहर भीषण आग ने 16 घरों और 2 मंदिरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में करोड़ों का नुक्सान हुआ, हालांकि जनहानि नहीं हुई।

Shimla: सीएम सुक्खू ने 2026-27 के बजट की तैयारियां शुरू कीं, शिक्षा-स्वास्थ्य सहित सात क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2026-27 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और डाटा स्टोरेज पर रहने की संभावना है।

Chamba: यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, 11 नवम्बर को होगी सुनवाई

यौन शोषण के आरोपों में फंसे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चंबा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है। इस पर 11 नवम्बर को सुनवाई होगी।

Kangra: डाडासीबा में महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, जमीनी विवाद से था परेशान

कांगड़ा जिला के डाडासीबा क्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से जमीनी विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--