Chamba: यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, 11 नवम्बर को होगी सुनवाई

Date:

--Advertisement--

चंबा: युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंबा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है।

सोमवार को विधायक ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के माध्यम से यह अर्जी दाखिल की, जिस पर अब 11 नवम्बर को सुनवाई होगी।

उधर, पुलिस के नोटिस के बावजूद विधायक महिला पुलिस थाने में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने उन्हें थाने में उपस्थित होने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होंने अदालत का रुख करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया।

पुलिस की जांच तेज

पुलिस अब पीड़ित युवती की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाने और जांच को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं और गिरफ्तारी के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।

मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं लागू होने के कारण पुलिस अधिकारी इस पर खुलकर बयान देने से बच रहे हैं।

युवती के आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। युवती का कहना है कि उस समय वह नाबालिग थी और उसे डराया-धमकाया गया था।

बीते शुक्रवार को महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि विधायक थाने में उपस्थित नहीं हुए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पूर्व विधायक की मांग

इस बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने डीसी चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक विधायक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।