हिमाचल

Hamirpur: हमीरपुर में टैक्सी चालक ने एसएचओ पर चढ़ाई गाड़ी — फायरिंग के बाद भी आरोपी फरार, पुलिस ने की पहचान

हमीरपुर के दुगनेहडी में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना में टैक्सी चालक ने नाके पर मौजूद एसएचओ कुलवंत सिंह पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। एसएचओ को गंभीर चोटें आईं, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

Chamba: चम्बा में युवकों की मारपीट ने पकड़ा तूल — गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का किया घेराव, सड़क पर लगाया जाम

चम्बा शहर के सुराड़ा वार्ड में बुधवार देर रात हुई युवकों की मारपीट के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुरुवार को लोगों ने आरोपियों पर धारा 307 लगाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया और सड़क जाम कर दी, जिससे शहर में तनाव फैल गया।

Kangra: कांगड़ा के धीरा में खेतों में मिला पाकिस्तानी एयरलाइंस अंकित गुब्बारा, मचा हड़कंप — प्रशासन ने की जांच शुरू

कांगड़ा जिले के धीरा उपमंडल के ओचा गांव में खेतों में पाकिस्तानी इंटरनैशनल एयरलाइंस (PIA) अंकित गुब्बारा मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने इसे खिलौनानुमा गुब्बारा बताया है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Kangra: भवारना में स्कूटी और कार की भीषण टक्कर — दो युवक गंभीर रूप से घायल, टांडा रैफर

कांगड़ा जिले के भवारना थाना क्षेत्र के घड़ूंह (दैहन) चौक पर स्कूटी और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: छूघेरा-मंगरेला-सद्दूं के लोगों के लिए खुशखबरी — 75 लाख रुपये से होगी सड़क की टायरिंग, हजारों को मिलेगी राहत

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छूघेरा–मंगरेला–सद्दूं सड़क पर 75 लाख रुपये की लागत से टायरिंग का काम शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और कार्य दो सप्ताह में आरंभ होगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक आर.एस. बाली और सरकार का आभार जताया है।

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में भीषण सड़क हादसा — पोल से टकराई कार, एक युवक की मौत, तीन घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में देर रात जसूर–तलवाड़ा मार्ग पर एक कार पोल से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--