Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में भीषण सड़क हादसा — पोल से टकराई कार, एक युवक की मौत, तीन घायल

Date:

नूरपुर (कांगड़ा), 12 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। नूरपुर थाना क्षेत्र के जसूर–तलवाड़ा राजमार्ग पर मठोली में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

लापरवाही बनी जानलेवा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब चार युवक स्विफ्ट कार में जसूर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक विवेक चौधरी (28 वर्ष), निवासी जगीर, फतेहपुर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

इसी दौरान कार मठोली के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि विवेक चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की पहचान

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

अमन (26 वर्ष), निवासी सम्बड़, फतेहपुर अजय कुमार, निवासी राजा का तालाब, फतेहपुर ललित चौधरी, निवासी सम्बड़, फतेहपुर

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी नूरपुर चंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वाहन की स्पीड, सड़क की स्थिति और संभावित तकनीकी खराबी की भी जांच की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।

Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के लिए पावर कट का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।