हिमाचल

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।

हिमाचल के अस्पतालों में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की होगी भर्ती, 2027 तक सभी खाली पद भरने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती की जा रही है। सरकार ने 2027 तक स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य रखा है। नए डॉक्टरों को डेपुटेशन के बजाय सीधे पीएचसी, सीएचसी और आदर्श अस्पतालों में तैनाती देने की तैयारी है।

हिमाचल की 88 ग्लेशियर झीलें बेहद संवेदनशील, 34 साल में 525% बढ़ी संख्या; खतरे को लेकर सामने आई बड़ी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में ग्लेशियर झीलों को लेकर एक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। 1990 से 2024 के बीच झीलों की संख्या 525 फीसदी बढ़ी और 94 प्रमुख झीलों में से 88 को बाढ़ के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील पाया गया है। अध्ययन में प्राकृतिक बांध टूटने की स्थिति में बड़े जलप्रवाह और भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।

कांगड़ा-चंबा के बाद अब ऊना का युवक नेपाल में लापता, त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में था तैनात; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

नेपाल में आई बाढ़ के बीच ऊना का सुखविंद्र लापता हो गया है। त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत सुखविंद्र से 15 अगस्त को नेपाल लौटने के बाद अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार ने सरकार से तत्काल तलाश में मदद की अपील की है।

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 1 सितंबर से इंडिगो की उड़ानें फिर शुरू, सप्ताह में 4 दिन रहेगा शेड्यूल; जानें पूरा...

धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 1 सितंबर से फिर बहाल होने जा रही है। इंडिगो सप्ताह में चार दिन गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान संचालित करेगी। यात्रियों और पर्यटन कारोबार को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--