पंजाब

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

पंचकूला में क्रेन हादसा: हिमाचल के नवीन और बिहार के मनीष की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में गुरुवार शाम जनरेटर को तीसरी मंजिल पर चढ़ाते समय क्रेन पलट गई। हादसे में जनरेटर पर बैठे बिहार और हिमाचल प्रदेश निवासी दो हेल्परों की मौत हो गई।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।

कनाडा में 23 वर्षीय भारतीय युवती की गला घोंटकर हत्या, पार्टनर गिरफ्तार; अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने शुरू की GoFundMe मुहिम

कनाडा के एडमोंटन में 23 वर्षीय भारतीय युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके पार्टनर रितेश कुमार को सेकेंड-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Kangra: पंजाब के लुधियाना में आयोजित ‘दीप्तशिखर-2026’ में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब को सेवा कार्यों के लिए कई सम्मान, DDRR और ZRR...

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के रोटरैक्ट क्लब ने दीप्तशिखर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सम्मान हासिल किए। क्लब अध्यक्ष अभिनव राणा को “अधिरोह आइकॉनिक प्रेसिडेंट” सम्मान मिला और उन्हें हिमाचल (जोन-5) का ZRR भी नियुक्त किया गया।

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: जम्मू से गिरफ्तार दो आरोपियों ने हिरासत से भागने की कोशिश की, पुलिस कार्रवाई में घायल

चंडीगढ़ कैशियर मर्डर केस में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कथित कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--