हिमाचल

Shimla: “जायका परियोजना का श्रेय झूठा!” — स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल बोले, राज्य सरकार ने लिया ऋण, BJP सांसद ले रहे झूठा क्रेडिट!

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा नेताओं पर जायका परियोजना का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार ने खुद ऋण लेकर शुरू की है। मंत्री ने बताया कि सुक्खू सरकार के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है और चमियाणा व टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है।

Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा बदलाव! 1 नवंबर से बंद होंगी सभी फाइलें और डाक – अब सब कुछ होगा ऑनलाइन!

हिमाचल प्रदेश पुलिस 1 नवंबर से ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने जा रही है। इसके तहत सभी फाइलें और आधिकारिक पत्राचार केवल ऑनलाइन होंगे। भौतिक डाक और फाइल मूवमेंट पूरी तरह बंद रहेगा। मुख्यालय ने चेताया है कि लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारी हर महीने ई-ऑफिस प्रगति की निगरानी करेंगे।

Kangra: “सुक्खू को बिहार चुनाव की चिंता, हिमाचल आपदा की नहीं” — जयराम ठाकुर का सीएम पर बड़ा हमला!

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि सुक्खू आपदा राहत की बजाय बिहार चुनाव में व्यस्त हैं और तीन साल में कोई वादा पूरा नहीं किया गया। जयराम ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी, कृषि विवि जमीन और ठप पड़ी योजनाओं को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Sirmaur: सीएम सुक्खू का सिरमौर को बड़ा तोहफा! 29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, अब बढ़ेगा रोजगार और सिंचाई नेटवर्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें आईटीआई भवन, सब मार्केट यार्ड, सड़क, सिंचाई और पेयजल योजनाएँ शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के युवाओं, किसानों और ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Kangra: नूरपुर वन मंडल में 40% स्टाफ की कमी! इंदोरा रेंज में वन सुरक्षा पर खतरा, खैर कटाई प्रोग्राम ठप

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर वन मंडल में 40% से अधिक फील्ड स्टाफ की कमी सामने आई है। इंदोरा रेंज की स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है, जहां स्टाफ की कमी के कारण खैर कटाई और वन प्रबंधन कार्य ठप हो गए हैं। डीएफओ अमित शर्मा ने विभाग से तत्काल नई नियुक्तियों की मांग की है ताकि वन संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।

Una: एनएसएस शिविर में योग विशेषज्ञ शिखा मनकोटिया ने सिखाया तनावमुक्त जीवन का मंत्र, छात्रों को मिला नई दिशा का संदेश! 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेड़ा राजपूतां में आयोजित एनएसएस शिविर के पांचवें दिन योग विशेषज्ञ शिखा मनकोटिया ने विद्यार्थियों को योग, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर और अन्य थेरेपीज के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए। उन्होंने युवाओं को मोबाइल का सही उपयोग करने और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--