Kangra: “सुक्खू को बिहार चुनाव की चिंता, हिमाचल आपदा की नहीं” — जयराम ठाकुर का सीएम पर बड़ा हमला!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 31 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब भी आपदा अधिनियम लागू है, लेकिन मुख्यमंत्री आपदा पीड़ितों को राहत देने की बजाय बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के तीन साल केवल संस्थान बंद करने में बीते हैं। “हमारी सरकार की योजनाएं — हिमकेयर, जनमंच और सहारा योजना — बंद कर दी गईं, लेकिन अपनी कोई नई पहल शुरू नहीं की,” उन्होंने आरोप लगाया।

“बिहार में भी जनता से झूठ बोल रहे हैं सुक्खू”

धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू बिहार में जाकर दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस ने हिमाचल में सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं, जबकि हकीकत यह है कि तीन साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि आपदा अधिनियम की आड़ लेकर सरकार ने सिर्फ पंचायती और नगर निकाय चुनावों को टालने का काम किया है।

जयराम ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सरकार के पास अब मुश्किल से दो साल बचे हैं। यह अपना कार्यकाल पूरा कर भी पाएगी या नहीं, कहना मुश्किल है। खुद कांग्रेस के अंदर गहरी नाराज़गी है।”

“कांग्रेस को अब तक नया अध्यक्ष नहीं मिला”

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस संगठन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “एक साल बीत गया, लेकिन पार्टी को अभी तक नया अध्यक्ष नहीं मिला। हर दिन किसी नए नाम की चर्चा होती है।”

उन्होंने कहा कि “सुक्खू भाजपा पर उंगली उठाते हैं, जबकि भाजपा पूरी तरह एकजुट और मजबूत है।”

“सरकार नहीं चाहती धर्मशाला में बने सीयू कैंपस”

जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के निर्माण में देरी को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने सीयू कैंपस के लिए सारी मंजूरी दे दी थी। केवल 30 करोड़ रुपये वन क्षतिपूर्ति के रूप में जमा करने बाकी हैं, लेकिन सुक्खू सरकार पिछले तीन साल से यह राशि नहीं दे रही। इससे साफ है कि सरकार धर्मशाला में सीयू परिसर नहीं चाहती।”

“पर्यटन गांव के नाम पर कृषि विवि की जमीन बेचने की साजिश”

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 40 हेक्टेयर जमीन बेचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस पर पूर्व छात्रों ने अदालत का रुख किया, जिसके बाद न्यायालय ने रोक लगा दी।

“अब सरकार सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही है,” जयराम ने बताया।

उन्होंने कहा कि “धर्मशाला में यूनिटी मॉल और अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर जैसे प्रोजेक्ट भी अधर में लटके हैं। सरकार केवल बयानबाजी से काम चला रही है, जमीनी विकास कहीं नजर नहीं आता।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।