हिमाचल
आज देखिए सुपरमून का अद्भुत नजारा, चांद 14% बड़ा और 30% चमकीला नजर आएगा
HIM Live Tv - 0
आज 5 नवंबर को पूर्णिमा के दिन भारत में एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। यह सुपरमून या बीवर मून होगा, जो अन्य दिनों के मुकाबले 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देगा। शाम 6:30 बजे के आसपास यह चांद नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसके साथ ही नवंबर में धूमकेतु लेमन भी नजर आएगा।
Kangra: डा. आशा लकड़ा ने जनजातीय कल्याण योजनाओं के सही क्रियान्वयन का दिया निर्देश, अधिकारियों को किया सतर्क
HIM Live Tv - 0
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डा. आशा लकड़ा ने धर्मशाला में अधिकारियों से कहा कि जनजातीय कल्याण योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कौशल विकास और पशुपालन सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
Hamirpur: नादौन पुलिस ने पैदल रास्ते पर पार्किंग करने वालों सहित 18 वाहन चालकों के काटे चालान
HIM Live Tv - 0
नादौन पुलिस ने फुटपाथ पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले 10 वाहनों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कोई भी वाहन पार्क नहीं करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी।
Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कूटी सवारों से 4.71 ग्राम चिट्टा बरामद
HIM Live Tv - 0
सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो स्कूटी सवारों से कुल 4.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपी घुमारवीं क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है।
Una: हिमाचल में गैंगस्टर के नाम पर शराब कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती की मांग, पुलिस ने मामला दर्ज किया
HIM Live Tv - 0
हिमाचल और पंजाब के जाने-माने शराब कारोबारी राजीव राणा से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया। अज्ञात कॉलर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी ने पुलिस को तुरंत सूचित किया, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Solan: कंडाघाट में शराब के नशे में जहरीली वस्तु खाने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HIM Live Tv - 0
जिला सोलन के कंडाघाट में 47 वर्षीय वीरेंद्र ने शराब के नशे में किसी अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उपचार के लिए उन्हें आईजीएमसी शिमला भेजा गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

