Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कूटी सवारों से 4.71 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो स्कूटी सवारों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 4.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस को यह सफलता मंडी-भराड़ी के पास मिली।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, पहले मामले में पुलिस ने स्कूटी (HP 23D-5064) सवार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान 2.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक कुमार, निवासी औहर, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई।

दूसरे मामले में एक अन्य स्कूटी (HP 23D-7013) सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शुभम उर्फ विश्वजीत, निवासी दधोल खुर्द, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई।

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और आगे किसे बेचा जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।