Una: हिमाचल में गैंगस्टर के नाम पर शराब कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती की मांग, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल और पंजाब के जाने-माने शराब कारोबारी राजीव राणा से मंगलवार शाम 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। राणा ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हरी बॉक्सर बताया और कहा कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

Advertisement – HIM Live Tv

आरोपी ने धमकी दी कि शाम तक 5 करोड़ रुपए जमा नहीं किए गए तो उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। राजीव राणा ने आरोपी को स्पष्ट कहा कि वे 5 करोड़ तो क्या 5000 रुपए भी नहीं दे सकते। इसके बाद कॉलर ने उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

घबराए कारोबारी ने तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी और बाद में पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। पुलिस को शिकायत करने के तुरंत बाद आरोपी की ओर से एक वॉइस मैसेज भी आया, जिसमें पुलिस को शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी दी गई।

काबिलेगौर है कि पिछले कुछ समय में जिला के कारोबारी से फिरौती मांगने के कई मामले सामने आए हैं। एक मामले में पंजाब पुलिस ने जालंधर जिला के गांव रायपुर रसूलपुर से दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने ऊना जिले के एक कारोबारी की फिरौती नहीं देने पर उसे जान से मारने की योजना बनाने की बात कबूल की थी। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।