हिमाचल

Himachal: कांगड़ा में बनेगा हिमाचल का सबसे आधुनिक शहर! सरकार ला रही नई टाउनशिप योजना, 2000 कनाल में होगा निर्माण

हिमाचल प्रदेश सरकार अब कांगड़ा जिले में एक नई और आधुनिक टाउनशिप बसाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर हिमुडा और जिला प्रशासन ने 2000 कनाल जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्मार्ट टाउनशिप में आवासीय, वाणिज्यिक, और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं शामिल होंगी।

Bilaspur: बिलासपुर में देर रात लगी भीषण आग, गरीब परिवार का घर और सामान जलकर राख – शॉर्ट सर्किट से मची तबाही

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत डुड़ियां के गांव लदेह (धराड़) में देर शाम एक गरीब परिवार का घर भीषण आग की चपेट में आ गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में पूरा मकान और घर का सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की है।

Kangra: राष्ट्रीय फैडरेशन कप 2025: खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि, महाराष्ट्र बना ओवरऑल विजेता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में राष्ट्रीय फैडरेशन कप 2025 का भव्य समापन हुआ। आयुष एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 को अतिरिक्त जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले हुए, साथ ही 4 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, किन्नौर, बद्दी, चम्बा और नूरपुर के एसपी भी बदले गए हैं।

Kangra: चीन द्वारा अगवा किए गए 11वें पंचेन लामा को 2025 डेमोक्रेसी सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित

नेशनल एंडाउमेंट फॉर डेमोक्रेसी (NED) ने 11वें पंचेन लामा गेदुन चोयकी न्यिमा को 2025 डेमोक्रेसी सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार तिब्बती धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के संघर्ष के प्रतीक के रूप में दिया गया।

Kangra: धर्मशाला साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी के शातिरों पर कसा शिकंजा, 12 लाख रुपए भी बरामद

धर्मशाला साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान के सवाई माधोपुर, जोधपुर और जयपुर से 12 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से करीब 12 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जांच अभी भी जारी है और और शातिरों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--