हिमाचल

Hamirpur: “सीएम सुक्खू ने मिटा दिया शिक्षा में भेदभाव”! लंबलू स्कूल के वार्षिक समारोह में सुनील शर्मा बिट्टू का बड़ा बयान

लंबलू स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा में भेदभाव खत्म करके सभी बच्चों को बराबर अवसर दिए हैं। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और कई विकास कार्यों का जिक्र किया गया।

Hamirpur: मटाहणी स्कूल में गूंजा तंबाकू विरोध का संकल्प! छात्रों और शिक्षकों ने ली बड़ी शपथ

मटाहणी स्कूल में तंबाकू निषेध अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों ने तंबाकू न सेवन करने की शपथ ली। एनएसएस छात्रों और प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में संदेश दिया।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज का अचानक निरीक्षण! मुख्य सचिव बोले– जल्द हल होंगी सभी लंबित समस्याएं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने टांडा स्थित RPGMC का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और लंबित मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों और स्टाफ से बातचीत की और सुविधाओं को जल्द बेहतर करने का आश्वासन दिया।

Kangra: हिमाचल की बागवानी में बड़ा बदलाव: एच.पी. शिवा परियोजना बनेगी ‘गेम चेंजर’, मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैठकों में दिए कड़े निर्देश

धर्मशाला में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने एच.पी. शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना को हिमाचल की बागवानी के लिए गेम चेंजर बताते हुए उन्होंने दिसंबर 2025 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए और देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Kangra: किश्तवाड़ मॉडल पर विकसित होंगी आधुनिक हेचरियाँ: विधायक केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि हिमाचल में किश्तवाड़ मॉडल पर आधुनिक हेचरियाँ विकसित की जाएंगी। इससे ट्राउट मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार व स्वरोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

Kangra: देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी” का सम्मान मिले — वजीर राम सिंह पठानिया के लिए हिमाचल से उठी सबसे बड़ी मांग

नूरपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि वीर योद्धा वजीर राम सिंह पठानिया को ‘भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 24 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए इस वीर को अभी तक इतिहास में उचित सम्मान नहीं दिया गया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--