काँगडा

Kangra: प्रदेश सरकार गाँव-गाँव तक पहुँचा रही है समाधान — कोटला क्षेत्र में सड़कों और तटीकरण कार्यों पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये: प्रो....

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार गाँव-गाँव तक पहुँचकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। कोटला क्षेत्र में सड़कों के उन्नयन, खड्ड तटीकरण और प्रोटेक्शन वॉल पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना है।

Kangra: 4 नवंबर को कांगड़ा पहुंचेगी NDMA की टीम — करेगी मानसून आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन: शिल्पी बेक्टा

NDMA की विशेषज्ञ टीम 4 नवंबर को कांगड़ा पहुंचेगी और मानसून 2025 की आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन करेगी। ADM शिल्पी बेक्टा ने बताया कि बैठक में सभी विभागाध्यक्ष शामिल होंगे, जबकि फील्ड विजिट के दौरान अधिकारी मौके पर आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

Kangra: अब नहीं मिलेगा किसी को आसान या कठिन पेपर! हिमाचल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया, मार्च 2026 से बदलेंगे 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि मार्च 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब सभी छात्रों को एक जैसे प्रश्न पत्र मिलेंगे। सीरीज (A, B, C) में अब केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा, प्रश्न नहीं।

Kangra: कांगड़ा में दर्दनाक घटना: 25 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप — चार गिरफ्तार

कांगड़ा के शाहपुर में 25 वर्षीय सविता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मायका पक्ष ने ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतका का 3 साल का बेटा अब मां के साए से वंचित हो गया है।

Kangra: सिर्फ 9 साल की उम्र में चमकी हिमाचल की नन्ही गायिका जानवी शर्मा! पहला कृष्ण भजन ‘श्याम बंसरी बजांदा’ हुआ वायरल

शाहपुर की 9 वर्षीय जानवी शर्मा ने अपने पहले कृष्ण भजन ‘श्याम बंसरी बजांदा’ से संगीत जगत में शानदार शुरुआत की है। नवीन वशिष्ठ की देखरेख में बनी इस प्रस्तुति में संगीत सावन सहजादा ने दिया है और गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं।

Kangra: रैत में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोले विधानसभा अध्यक्ष पठानिया — तपोवन में इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगा शीतकालीन सत्र,...

रैत में आयोजित फेडरेशन कप पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बड़ा ऐलान किया — इस बार तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर की बजाय नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगा। वजह है पर्यटन सीजन में धर्मशाला आने वाले पर्यटकों की सुविधा।

Popular

Subscribe

--Advertisement--