काँगडा
Kangra: बिलासपुर कॉलेज का मुक्केबाज़ी में जलवा! एचपीयू इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बना ओवरऑल चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।
Kangra: टीबी पर कांगड़ा की बड़ी जीत! पूरे हिमाचल में बना ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’, शिमला में हुआ सम्मानित
टीबी उन्मूलन अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ घोषित किया गया है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला में आयोजित समारोह में यह सम्मान सीएमओ डॉ. विवेक करोल और डीएचओ डॉ. राजेश सूद को प्रदान किया। यह उपलब्धि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भावना और समर्पण का परिणाम है।
Kangra: सेना ने नहीं दी अनुमति! कांगड़ा में अब सिर्फ 3 जगहों पर ही होगी पैराग्लाइडिंग, नरवाणा साइट बंद
सेना द्वारा एनओसी से इनकार किए जाने के बाद कांगड़ा की नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट अब बंद कर दी गई है। जिले में अब सिर्फ तीन पैराग्लाइडिंग साइट्स — इंद्रुनाग, बिल पट्टियां और बीड़-बिलिंग — पर ही गतिविधियाँ होंगी। नरवाणा साइट पर पहले दो बार अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएँ हो चुकी हैं।
Kangra: भारत की इकलौती महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति संग उड़ान भरकर रचा इतिहास, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब!
भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राफेल फाइटर जेट उड़ाकर एक नया इतिहास रच दिया। यह उड़ान पाकिस्तान के फर्जी दावों का जवाब मानी जा रही है। वाराणसी की रहने वाली शिवांगी अब अंबाला की 17वीं स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ का हिस्सा हैं और देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं
Kangra: रुद्राक्ष ठाकुर बने बीजेपी युवा मोर्चा बड़ोह मंडल के अध्यक्ष — बोले, “जन-जन तक पहुंचाऊंगा संगठन का संदेश”!
बीजेपी युवा मोर्चा बड़ोह मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया है। रुद्राक्ष ठाकुर ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए टीम गठन की घोषणा भी की।



