हिमाचल

Shimla: शिमला के कुंजवानी गांव में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर राख; 50 मुर्गियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के कुंजवानी गांव में भीषण आग लगने से दो मंजिला कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब 50 मुर्गियां जिंदा जल गईं और परिवार को लगभग 10 से 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Himachal: हिमाचल बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा में नकल का भंडाफोड़, उड़नदस्तों ने 6 छात्रों को रंगे हाथ पकड़ा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने छह छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। हमीरपुर से चार और कुल्लू से दो अभ्यर्थियों के खिलाफ यूएमसी केस दर्ज किए गए हैं।

Himachal: स्पीति की बेटी का कमाल: कोमिक गांव की तेंजिन डोल्मा भारतीय टीम में चयनित, अब जापान में 24 घंटे की मैराथन में दिखाएंगी...

लाहौल-स्पीति के कोमिक गांव की अल्ट्रा मैराथन धाविका तेंजिन डोल्मा का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह 23–24 मई 2026 को जापान में होने वाली आईएयू 24-घंटे एशियन ओशिनिया चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Shimla: शिमला में दर्दनाक हादसा: जामू नाला के पास खाई में गिरी कार, चालक रोशन लाल की मौके पर मौत

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलबाहल-नाउणी सड़क पर जामू नाला के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक रोशन लाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो दिन में 6 लापता लोग मिले सकुशल, परिवारों में लौटी खुशियां

नूरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर छह लापता व्यक्तियों को सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Kangra: कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सांख्यिकी पर खास कार्यशाला, 70 विद्यार्थियों ने सीखा डेटा का असली महत्व

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार, कांगड़ा में सांख्यिकी जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लेकर दैनिक जीवन में सांख्यिकी के महत्व को समझा।

Popular

Subscribe

--Advertisement--