Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: आपदा केवल तबाही ही नहीं लाती, बल्कि कई बार ऐसे पल भी छोड़ जाती है जो लंबे समय तक लोगों की यादों में बने रहते हैं। शनिवार को कांगड़ा जिले की बोह घाटी में ऐसा ही एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज और शाहपुर के कांग्रेस विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया राहत कार्यों के दौरान आमने-सामने आए।

Advertisement

सांसद राजीव भारद्वाज बोह घाटी में आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जानने और उनका दुख साझा करने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया भी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। दोनों नेताओं के वाहन आमने-सामने रुके और दोनों अपने-अपने वाहनों से बाहर आए। इसके बाद दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और आत्मीयता से गले मिले। कुछ क्षणों के लिए वहां मौजूद लोगों ने ऐसा दृश्य देखा, जहां राजनीतिक मतभेदों की जगह संवेदनशीलता और आपसी सम्मान दिखाई दिया।

Advertisement

बोह घाटी की त्रासदी के बीच यह मुलाकात वहां मौजूद लोगों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई। दोनों नेताओं ने प्रभावित परिवारों की स्थिति पर चर्चा की और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी साझा की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के प्रयासों पर भी बातचीत की।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने इस आत्मीय मुलाकात की सराहना की। उनका कहना था कि संकट की घड़ी में जनता यही चाहती है कि जनप्रतिनिधि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर लोगों के साथ खड़े दिखाई दें।

बोह घाटी में हुई यह मुलाकात केवल दो नेताओं के मिलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने बनाया आगामी गतिविधियों का प्लान, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने की मुलाकात

शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने पत्रकारों से मुलाकात कर लोकतंत्र में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर जोर दिया।

रामपुर के ध्वालसा गांव में मकान में लगी भीषण आग, एक कमरा जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

रामपुर की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में शनिवार सुबह रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। हादसे में दो मंजिला मकान का एक कमरा जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Kangra: शाहपुर में 27 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, ITI से केंद्रीय विश्वविद्यालय तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर उपमंडल में 27 अक्तूबर को विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कोटला फीडर के तहत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

हिमाचल कांग्रेस में टिकट और पद को लेकर रजनी पाटिल का बड़ा संदेश, लगातार हारने वालों की होगी समीक्षा; अनुशासनहीनता पर भी चेतावनी

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंडी की संगठनात्मक बैठक में लगातार चुनाव हारने वाले नेताओं के टिकट और पद पर गहन समीक्षा की बात कही। उन्होंने पार्टी अनुशासन, नए कार्यकर्ताओं को मौका देने और मिशन रिपीट के लिए जमीनी मेहनत पर जोर दिया।