Bilaspur: बिलासपुर RLA में बड़ा खेल! दिल्ली क्राइम ब्रांच ने DC ऑफिस के कर्मचारी को दबोचा, VIP नंबर और फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय की रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी यानी आरएलए इन दिनों दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच के घेरे में आ गई है। सेकेंड हैंड और थर्ड हैंड वाहनों को फर्स्ट हैंड बताकर पंजीकरण करने, सेल-पर्चेज में कथित अनियमितताओं और वीआईपी नंबर आबंटन में गड़बड़ी की गंभीर आशंकाओं के बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बिलासपुर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है और उससे जुड़े अहम रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इसके बाद कर्मचारी को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जांच एक ऐसी गाड़ी से शुरू हुई, जिसका इस्तेमाल चोरी की वारदातों में किया गया था। हैरानी की बात यह रही कि वह वाहन बिलासपुर की आरएलए शाखा में पंजीकृत पाया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में सेकेंड हैंड गाड़ियों को फर्स्ट हैंड दिखाकर आरएलए में रजिस्ट्रेशन किया गया। इसी कड़ी में कई संदिग्ध रजिस्ट्रेशन और वीआईपी नंबर आबंटन को लेकर भी जांच को आगे बढ़ाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया कर्मचारी वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात है। इससे पहले वह सदर बिलासपुर स्थित आरएलए ब्रांच में डीलिंग हैंड के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि उसके कार्यकाल के दौरान वाहन पंजीकरण और नंबर आबंटन की प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर अवैध वसूली की गई और लाखों रुपये का लेन-देन हुआ।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शिकायतों के आधार पर पहले इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में अहम सबूत मिलने के बाद टीम बिलासपुर पहुंची और जिला प्रशासन से संपर्क कर संबंधित कर्मचारी के कार्यकाल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया। इसके बाद कर्मचारी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिल्ली ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। यदि जांच में अन्य अधिकारी या बाहरी लोग संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आरएलए ब्रांच के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मामला काफी पुराना है और गिरफ्तार कर्मचारी उस समय आरएलए ब्रांच में डीलिंग हैंड के पद पर तैनात था। उन्होंने कहा कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कर्मचारी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और जिला प्रशासन जांच एजेंसी को पूरा सहयोग दे रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।