HRTC बस में सफर कर रहा था युवक, तलाशी ली तो निकली 1.95 किलो चरस; बिलासपुर पुलिस अब तलाश रही असली सप्लायर

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम और थाना स्वारघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू के पास विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी की एक बस को जांच के लिए रोका गया।

बस की जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से 1.950 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह गांव नूरणखैरा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस हिमाचल में कहां से और किस तस्कर से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी। अब जांच का फोकस इस खेप के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने पर है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर बाजार में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर बड़ी बैठक, सोमवार से कटेंगे चालान; SDM के सामने व्यापार मंडल ने रखीं 3 अहम मांगें,...

शाहपुर बाजार में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापार मंडल ने NH कनेक्टिविटी, जल निकासी और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं बाजार की स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गई हैं।

कुल्लू-मनाली फोरलेन पर ट्रक से मिली 500 पेटी बीयर, पंजाब में बिकनी थी खेप; बिना परमिट पकड़ा गया पूरा माल

कुल्लू-मनाली फोरलेन पर जरड़ के पास आबकारी विभाग ने एक ट्रक से पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित 500 पेटी बीयर बरामद की है। खेप में 7,200 बोतलें थीं। ट्रक चालक वैध पास या परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक जब्त कर मामला दर्ज किया गया।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 65 साल की महिला की एक साथ दो बड़ी सर्जरी, रोबोटिक तकनीक से हुआ हिमाचल का पहला ऐसा ऑपरेशन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय महिला की पित्ताशय की पथरी और गर्भाशय व अंडाशय की रसौली का एक ही चरण में रोबोटिक सर्जरी से सफल ऑपरेशन किया गया। इसे हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली संयुक्त रोबोटिक सर्जरी बताया गया है।

हिमाचल के 31 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026, 15 सामान्य और 6 विशेष श्रेणी में चयनित; कॉलेजों के 5 शिक्षक भी सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के 31 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने 26 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है, जबकि पांच शिक्षक तकनीकी शिक्षा विभाग से हैं। पुरस्कार सामान्य, विशेष और कॉलेज शिक्षकों की श्रेणियों में दिए जाएंगे।